द्वारिकेश चीनी मिल में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कर्मचारियों को मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी दी।
फतेहगंज पूर्वी।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल फतेहगंज पूर्वी
द्वारिकेश चीनी मिल में शुक्रवार को अग्निशमन अधिकारी सचिन शाक्य के निर्देशन पर टीम ने कर्मचारियों व किसानों को आपातकालीन आग लगने पर किस तरह बचाव किया जाए इसके बारे में जागरूक किया गया।अग्निशमन विभाग के हेड ब्रजलाल, मोनू कुमार,मोहित कुमार ने चीनी मिल के कर्मचारियों को आग लगने पर बचने का तरीका बताया।
बताया कि जिस जगह पर आग लगे तो अग्निशमन यंत्र का तुरंत प्रयोग करना चाहिए।अगर आग ज्यादा भीषण हो तो पहले अगर कोई व्यक्ति आग के बीच फँस गया हो तो पहले उसे बचाना चाहिए और एकता दिखाते हुए स्थिति पर जल्दी काबू कर सकते हैं आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना देनी चाहिए जिससे मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल सकें।फायर मॉक ड्रिल के प्रशिक्षण के दौरान फरीदपुर अग्निशमन विभाग की टीम और द्वारिकेश चीनी मिल के यूनिट हेड अनिल त्यागी, जीएम वीबी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे थे।