बैलगाड़ी से जरौल गांव पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, रैली की।
संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।
फतेहगंज पूर्वी-
थाना क्षेत्र के गांव जरौल मुस्तकिल में संविधान बचाओ वोट बचाओ रैली को संबोधित करने रविवार को कडकती ठंड में संबोधित करने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा सता रुण पार्टी को ललकारा गया सभा स्थल पर पहुंचने के लिए रास्ता सही नहीं होने पर बैलगाड़ी में सवार होकर जनसभा स्थल तक आम आदमी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पहुंचकर मंच पर सत्ता रुण पार्टी को जमकर कोसा जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 3 करोड़ 58 लाख वोटो को काटकर सत्ता रूण पार्टी एवं चुनाव आयोग संविधान को मिटाने का कार्य कर रहा है हम पूरे प्रदेश में दबे कुचले शोषित वंचित और मुस्लिम लोगों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को बचाने के लिए देश और प्रदेश की जनता को जागरुक कर रहे हैं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा की अंणानी और अंबानी के चक्कर में देश के प्रधानमंत्री देश के संसाधनों को बेचने का लगातार कार्य कर रहे हैं उन्होंने पहले रेल को बेच दिया फिर एयरपोर्ट को बेच दिया अब वह देश की धरोहर अरावली की पहाड़ियों को भी बेचने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गांव गांव और गली-गली जाकर लोगों को जागरुक कर रही है जिससे देश का संविधान बचाया जा सके
उन्होंने कहा जैसे एस आई आर के बहाने लगातार गरीब और पिछड़ों के वोटो को काटने का काम किया जा रहा है आने वाले समय में जब वोट देने का अधिकार नहीं होगा तो कौन तुम्हारी बात सुनेगा आम आदमी पार्टी संविधान बचाने के लिए और गरीबों के वोट बचाने के लिए लगातार सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रही है
और करती रहेगी आम आदमी पार्टी के संसद के गांव जारौल में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष विनय जाटव एवं नरवीर सिंह यादव महिला सभा की नेता सुनीता गंगवार नरेंद्र गुप्ता के द्वारा सांसद संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया गया वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि एक तरफ तो मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन बेटियों के साथ बलात्कार करने वाले बाहुबली लोगों को जमानत देने का कार्य कर रही है
आम आदमी पार्टी जल्द ही संघर्ष का रास्ता अपनाकर सत्ता का दुरुपयोग करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी वहीं आम आदमी के प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ताओं द्वारा भी जनसभा को संबोधित किया गया गंगा की कटरी में मौजूद
गांव जारौल में पहुंचकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा लोगों को भाजपा की चालों से सचेत रहने की अपील की गई इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के अलावा क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी अंत में आए हुए सभी लोगों का नरवीर सिंह यादव और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।