मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज की बस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज की बस

Thursday, December 25, 2025 | December 25, 2025 Last Updated 2025-12-25T12:15:26Z
    Share
मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज की बस

जनपद बरेली /थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम टिसुवा में आज सुबह लगभग 5:00 बजे एक रोडवेज की बस बरेली डिपो की जो की कानपुर से बरेली के लिए जा रही थी। इसी दौरान टिसुवा चौराहे पर पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल सवार

 के अचानक से बस के सामने आ जाने पर बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई इससे उसका अगला टायर भी फट गया। बस में लगभग 45 सवारी बैठी हुई थी।
 किसी के किसी भी प्रकार की कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा सभी सवरियां सुरक्षित रही। सूचना पाकर पहुंची फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने क्रेन के द्वारा बस को डिवाइडर से हटाकर सड़क के किनारे खड़ा करवाया। 

बस के ड्राइवर धीरेश यादव ने बताया कि वह बस को सुबह 4:00कटरा बस अड्डे से लेकर चला था की टिसुवा चौराहे पर पहुंचने पर एक बाइक सवार जिस पर दो लोग बैठे हुए थे अचानक से सामने आ गया और उसको बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर चढ़ गई बस का अगला टायर भी फट गया है।

 उसने व कुछ सवारियों ने बस से उतर कर मोटरसाइकिल सवार को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन दोनों मोटरसाइकिल सवार एक चौराहे के पास वाली गली में एक सामने वाली गली में भाग गया। वह बस को कानपुर से बरेली के लिए ले जा रहा था।

थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी ने बताया कि किसी भी सवारी के कोई चोट नहीं पहुंची है सभी सुरक्षित है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close