खनन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही।
सहसवान थाना मुजरिया क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन माफियाओं पर कार्यवाही करते हुए खनन विभाग ने अवैध मिट्टी खनन करते तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया,जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
मुजरिया क्षेत्र के इस्माइलपुर मेमडी गांव में विगत एक सप्ताह से चल रहे अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर खनन अधिकारी ने छापेमारी कर डाली।
खनन विभाग की छापेमारी के चलते अवैध रूप से बिना परमिशन हो रहे मिट्टी खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और उसके साथ मिट्टी भरने वाले लोडर ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया और सीज कर दिया।
खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन की जानकारी पर कार्यवाही की गई, कोई भी बिना परमिशन मिट्टी खनन नहीं होने दिया जाएगा।
इधर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर क्षेत्र के कई प्वाइंट ऐसे हैं जहां लगातार मिट्टी खनन होता रहता है। डंपर भी मिट्टी भरकर भट्ठे पर ले जा रहे हैं,हालांकि रॉयल्टी की जानकारी दी जाती है लेकिन ओवरलोड भरकर डंपर चल रहे हैं।