प्रेस नोट दिनाँक 02.01.2026
थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 अदद नाजायज चाकू सहित 04 अभि0गण को गिरफ्तार किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 02.01.2026 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम राजीव नगर पानी की टंकी के पास से 04 अभियुक्तगण 1.अफजाल पुत्र सिदाकतुल्ला उर्फ अच्छन नि0
मो0 घास बाजार कस्वा ककराला थाना अलापुर जिला बदायूँ 2. मुकेश पुत्र गनपत निवासी ग्राम धनूपुरा थाना कादरचौक बदायू 3. शंकर पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम धनुपुरा थाना कादरचौक बदायूं 4. विजय प्रताप पुत्र गोपी निवासी ग्राम
धनूपुरा थाना कादरचौक बदायूं को चोरी की योजना बनाते समय अभियुक्तगणो से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस नाजायज 315 बोर व 03 अदद नाजायद चाकू सहित गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त
की है ।अभि0 गण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कादरचौक पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 313 BNS व धारा 3/25 (1-B)a A. Act व 4/25 A Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।