जिला पंचायत सदस्य झंडू भैया ने अलाव जलवाया।
कड़ाके की ठंड में प्रशासन की व्यवस्था का पता नहीं।
सहसवान थाना मुजरिया क्षेत्र में कड़ाके की ठंड में प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था न होने पर जिला पंचायत सदस्य झंडू भैया ने अलाव जलवाया।
मुजरिया चौराहे पर ठंड को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह झंडू भैया ने अलाव जलवा कर क्षेत्र वासियों को राहत दी है।
जिला प्रशासन और पंचायत प्रशासन से अलाव लगवाने की ग्रामीणों द्वारा गुहार लगाई गई थी लेकिन कोई पर्याप्त व्यवस्था न होने पर जिला पंचायत सदस्य झंडू भैया ने चौराहे
पर अलाव की व्यवस्था कराते हुए पूरे जाड़े में प्रतिदिन अलाव लगाए जाने की बात कही।
इस मौके पर अशोक कुमार ,आशीष सोलंकी,पिंटू,ओंकार,योगेश तोमर,सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने सराहना की।