रामपुर। आज दिनांक 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने आमजन के गुम हुए बरामद 51 मोबाइल फोनों जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए होगी
को नव वर्ष की शुभ अवसर पर संबंधित मोबाइल स्वामियों को सौंपा। रामपुर पुलिस की इस सफलता पर नव वर्ष के अवसर पर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
मोबाइल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलेगा या नहीं साथ ही मोबाइल धारकों को सचेत भी किया गया कि वह अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें।