मिलक/रामपुर। आज 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को जनपद के मिलक नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक के परिसर में कक्षा 10 व 12 की बोर्ड की परीक्षा 2026 पर चर्चा हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार एक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमान डॉ राजकुमार महेश्वरी, उप प्रबंधक हरिओम अग्रवाल व जीव विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र कुमार जी ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान के आचार्य इंद्रपाल सिंह जी ने छात्रों की बोर्ड परीक्षा 2026 के विषय में अभिभावकों से चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने बालक की पढ़ाई पर ध्यान दें, उनकी समय सारणी बनवाएं और उनके साथ बैठकर परीक्षा की तैयारी कराये।
उन्होंने एटीएम का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार एटीएम पैसा देता है उसी प्रकार आपके बालक भी पढ़कर कामयाब होकर पैसा देंगे।
इसी संबंध में अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमान आशीष कुमार अग्रवाल जी ने अभिभावकों को छात्र-छात्राओं के प्रति जागरूक रहते हुए उनकी सेहत व शिक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रत्येक शिक्षक छात्र-छात्राओं की प्रत्येक शैक्षिक समस्या का समाधान करने के लिए तैयार हैं।
इसी के साथ ही कंप्यूटर के आचार्य श्रीमान चंद्रकेश सिंह जी ने अभिभावकों से निवेदन किया कि आप सभी बच्चों की बोर्ड परीक्षा के समय उन पर किसी प्रकार का दबाव न बनाएं।
इसके बाद अभिभावक श्रीमान राजाराम अध्यापक जी ने कहा कि हम सभी अभिभावकों ने अपने अपने बच्चों को पढ़ने के लिए उच्च कोटि के विद्यालय का चयन किया है
जहां शिक्षा देने के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं और प्रत्येक शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रबंधन समिति छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नए-नए प्रयोगों के माध्यम से तत्पर हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के उप प्रबंधक श्रीमान हरिओम अग्रवाल जी सभी सम्मानित अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए
कहा कि आप अपने-अपने बालक के स्वास्थ्य व पढ़ाई का ध्यान दें। कार्यक्रम का संचालन जीव प्रवक्ता नरेंद्र कुमार जी ने किया इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ अनुराग भूषण, चंद्रकेश, आकाश गुप्ता, ऋषभ कुमार, मोहित सक्सेना, शुभम सक्सेना, मोहर सिंह, जितेंद्र गंगवार, ढाक्कन लाल, रोहित गंगवार, महेश कुमार, भीमसेन गंगवार, दीपक सिंघल, सोनू पांडे, सरिता गंगवार, दीपाली अग्रवाल एवं शिव मोहन आचार्य आदि उपस्थित रहे।