आज टोल प्लाजा फरीदपुर पर हुआ सड़क सुरक्षा का शुभारम्भ
नव वर्ष के शुभ अवसर पर Faridpur टोल प्लाजा ( Bareilly Sitapur प्रोजेक्ट) ने 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया । कार्यक्रम का प्रारंभ टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ के साथ प्रारंभ हुआ।
सड़क सुरक्षा जागरूकता व कोहरे की स्थिति में बेहतर दृश्यता के लिए वाहनों पर परावर्तक टेप लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड अंजनी कुमार ने बताया की सड़क सुरक्षा माह के प्रोग्राम पूरे महीने चलते रहेंगे जिसमें वाहन चालकों को यातायात के नियमों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर NHIT के प्लाजा प्रबंधक कासिम खान, आईटी मैनेजरअनुराग सिंह सेफ्टी मैनेजर संदीप कुमार ,एस केएम के प्लाजा प्रबंधक पवन कुमार ,प्लाजा कंट्रोलर संजीव कुमार गुप्ता ,शिफ्ट इंचार्ज अद्भुत मिश्रा, नरेंद्र कुमार ,शैलेंद्र यादव प्रांशु ,दिव्यांश अभिषेक शुक्ला, प्रेमपाल, उदित सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे