ब्रेकिंग न्यूज़
*सर्किट हाउस बरेली में मीटिंग के दौरान पड़ा हार्ट अटैक-
जनपद बरेली/उत्तर प्रदेश विधानसभा की तहसील फरीदपुर के लोकप्रिय विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल की आज सर्किट हाउस बरेली में मीटिंग के दौरान हार्ट अटैक पढ़ने से मृत्यु हो गई। हार्ट अटैक पढ़ने के बाद तुरंत उनको निजी अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
कल दिनांक 1 जनवरी 2026 दिन बुधवार को माननीय विधायक जी का जन्मदिन वृंदावन रेस्टोरेंट फरीदपुर में धूमधाम से मनाया गया था और आज हार्ट अटैक पढ़ने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। फरीदपुर क्षेत्र वासियों के लिए बहुत ही दुखद समाचार है। क्षेत्रीय लोगों को इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ कि जिसका कल जन्मदिन मनाया गया
हो आज उसकी मृत्यु हो गई। फरीदपुर क्षेत्रीय विधायक की मृत्यु की सूचना पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के नागरिक खबर को सुनकर तुरंत उनके आवास व अस्पताल पर पहुंचे।