ट्रेन से टक्कर लगने के बाद उपचार के दौरान हुई मृत्यु

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रेन से टक्कर लगने के बाद उपचार के दौरान हुई मृत्यु

Saturday, January 3, 2026 | January 03, 2026 Last Updated 2026-01-03T09:31:13Z
    Share
ट्रेन से टक्कर लगने के बाद उपचार के दौरान हुई मृत्यु

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 

फतेहगंज पूर्वी/बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 344 सी पर आज सुबह लगभग 7:00 एक व्यक्ति के द्वारा क्रॉसिंग क्रॉस करते समय डाउन लाइन पर मोरध्वज एक्सप्रेस 4692 से उसको टक्कर लग गई। उसके उपरांत आसपास के लोगों के द्वारा आरपीएफ पुलिस चौकी फतेहगंज पूर्वी एवं स्थानीय पुलिस फतेहगंज पूर्वी को सूचित किया गया।

 आरपीएफ इंस्पेक्टर नरवीर सिंह के द्वारा मौके पर पहुंचकर उसको तुरंत एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का नाम देवेंद्र कुमार पुत्र श्री राम कृपाल उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी बरखेड़ा हवेली, थाना मीरानपुर कटरा जनपद शाहजहांपुर का रहने वाला था। वह अपने साथियों के साथ बालाजी दर्शन करके वापस अपने घर जा रहा था।

 रेलवे क्रॉसिंग पर अपनी गाड़ी खड़ी करके उतरकर पेशाब करने हेतु गया उसके बाद रेलवे क्रॉसिंग क्रॉस करते समय ट्रेन से टकरा गया। एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर कटरा ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close