सांत्वना देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
विधायक श्याम बिहारी लाल मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने आए थे सर्किट हाउस
जनपद बरेली/उत्तर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र की फरीदपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक पढ़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना से पूरे मंडल में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक हर कोई गहरे सदमे में पहुंच गया। इसी क्रम में आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 11:00 बजे शक्ति नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों सांत्वना दी और दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर श्याम बिहारी लाल शुक्रवार को बरेली के सर्किट हाउस में आयोजित पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक समाप्त होने के कुछ समय बाद ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर सर्किट हाउस में ही रेस्ट रूम में आराम करने हेतु ले जाया गया लेकिन हालत में सुधार न होने पर पीलीभीत बाईपास स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल मेडिसिटी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन उनकी धड़कन ना चल ने की वजह से उन्हें बचाने में नाकामयाब हुए और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। मेडिसिटी के डॉक्टर विमल भारद्वाज के अनुसार उन्हें कार्डियक अटैक आया था।
फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक बनने का इतिहास रचा था डॉक्टर श्याम बिहारी लाल ने। इससे पूर्व फरीदपुर विधानसभा से कोई भी विधायक लगातार दो बार विधायक नहीं बन सका। वर्ष 2017 में उन्होंने सियाराम सागर को पराजित कर पहली बार विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया इसके बाद 2022 के चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह को हराकर अपनी जीत पक्की की।
सुरक्षित फरीदपुर विधानसभा सीट से आजादी के बाद पहली बार डॉक्टर श्याम बिहारी लाल ने लगातार दो बार जीत हासिल कर संभव कर दिखाया। डॉ श्याम बिहारी लाल वेलकम विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर भी रह चुके थे शिक्षण विधि से जनप्रतिनिधि बने डॉक्टर श्याम बिहारी लाल को क्षेत्र
में सरल स्वभाव साफ एवं स्वच्छ छवि और सहज व्यवहार वाले नेता के रूप में पहचाना जाता था। उनके दो बेटियां और एक बेटा है जिसमें उनकी एक बेटी बरेली में रक्षा संपदा अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
आपको बता तो चले 1 जनवरी को ही उन्होंने अपने समर्थकों के साथ अपना 60वां जन्मदिन वृंदावन रेस्टोरेंट में धूमधाम से मनाया था। लेकिन अगले ही दिन उनका असमय चले जाना सभी को स्तब्ध कर गया। डॉ श्याम बिहारी लाल की अचानक हुई मृत्यु पर पूरे क्षेत्र में जगह-जगह शोकसभा भी आयोजित की गई । आज उनका अंतिम संस्कार सिटी शमशान भूमि बरेली पर कर दिया गया।