दरगाह के सज्जादानशीन हजरत अल्लाह सूफी फरहत हुसैन शाह लियाकती ने हाजिर लोगो को दुआओं से नवाजा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दरगाह के सज्जादानशीन हजरत अल्लाह सूफी फरहत हुसैन शाह लियाकती ने हाजिर लोगो को दुआओं से नवाजा

Thursday, January 8, 2026 | January 08, 2026 Last Updated 2026-01-08T13:48:15Z
    Share
बदायूँ। शहर के नवादा पुलिस चौकी के समीप स्थित सूफी संत आश्रम दरगाहे अंसारी हसनी अज़ीजी जहांगीरी के
 सज्जादानशीन हजरत अल्लाह सूफी फरहत हुसैन शाह लियाकती के शहर में मौहल्ला खंडसारी स्थित निवास पर जश्ने चिरागां की महफिल का आयोजन कर वतन व कौम की सलामती खुशहाली व अमनो आमान के लियें दुआये खैर की गई।

जश्ने चिरागां की महफिल में हाजिर कब्बाल की टोली ने अपने रूहानी व पाकीज़ा कलामों की बौछार कर हाजिर अकीदतमंदो का दिल जीत लिया और कब्बालो के कलामों से खुश होकर हाजिर अकीदतमंद खुशी से मस्त होकर झूम उठे और कब्बालो पर रुपयों की बारिश भी की।

दरगाह के सज्जादानशीन हजरत अल्लाह सूफी फरहत हुसैन शाह लियाकती ने हाजिर लोगो को दुआओं से नवाजा साथ ही वतन व कौम की सलामती व अमनो अमान के लियें दुआये खैर की गई। वाद में दुरूदे पाक के नजराना-ए-अकीदत के जश्ने चिरागां की रस्म अदायगी कर फातिहा का तबर्रुक तकसीम किया गया।

इस मौके पर हाजी सूफी मोहम्मद शफी, सूफी अनस, सूफी इरफान गनी,सूफी गुलाम अच्छे, मंजूर कादरी, मनोज भारद्धाज, हाजी सलीम बाबा, सूफी मल्ला आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close