राष्ट्रीय बालिका दिवस और मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को दिया जागरूकता का मंत्र।
सहसवान=राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बालिकाओं की जागरूकता पर बल देते हुए उन्हें सद्मार्ग पर चलने का मंत्र दिया।
प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्र के आरती यादव टी सी यादव इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं की आत्मरक्षा,सुरक्षा और जागरूकता पर संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां दो कुल का नाम रोशन करती हैं एक अपने जन्म के परिवार को दूसरे ससुराल के परिवार को।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपने कैरियर को चुनने का अवसर मिलता है।
महिला सशक्तिकरण के संबंध में जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या के संबंध में महिला हेल्पडेस्क की मदद ली जाए।
इस अवसर पर प्रबंधक टेकचंद यादव ने भी बालिकाओं को संबोधित करते हुए अच्छी दिशा में आगे बढ़ने का आवाहन किया।
इधर उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में भी राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
प्रधानाध्यापक राजन यादव ने बालिकाओं को उनकी शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करते हुए सम्मानित किया।