बाइक सवार को बचाने में गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ कर पलटी।
फतेहगंज पूर्वी-
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
आज सुबह लगभग 9:30 बजे बरेली की तरफ से आ रही एक गाड़ी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिसमें विपिन अग्रवाल (40), शिखा अग्रवाल (36), अनन्या अग्रवाल (10), आरव अग्रवाल (6) को हल्की-फुल्की चोट आई और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी चालक विपिन अग्रवाल ने बताया कि वह बरेली से अपने घर फतेहगंज पूर्वी के लिए आ रहे थे तो अचानक से टिशुआ चौराहे पर एक बाइक सवार शाम अचानक आ गया उसको बचाने के चक्कर में गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई सभी के हल्की-फुल्की चोट आई हैं।