कृषि कार्य हेतु बाहन को कमर्शियल कार्य में कर रहे प्रयोग
फतेहगंज पूर्वी।
लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार आज सुबह दस बजे के करीब खुदागंज से एक ट्रैक्टर ट्राली लकड़ी़ भरकर फरीदपुर की तरफ जा रही थी। तभी फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से उतरते समय ही अचानक ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित हो गई
और हाईवे पर ही पलट गई ।ट्रैक्टर चालक बसीर निवासी खुदागंज ने ट्रैक्टर से जैसे तैसे कूद कर अपनी बचाई जान।वही ट्रॉली में भरी लकड़ी रोड पर बिखर गई जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने नगर पंचायत की जेसीबी मशीन बुलवाकर सड़क पर फैली लकड़ी को एक साइड करवाया तब जाकर सड़क यातायात सुचारू रूप से चालू हो पाया।
लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार दौड़ती रहती हैं लकड़ी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली जिसके कारण हादसे होने का खतरा बना रहता है।