अपहरण में गांव के चार युवक भी शामिल
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर गांव के चार लोगों सहित भावलखेड़ा़ जनपद शाहजहांपुर के करन पर उनकी नाबालिग बेटी जिसकी उम्र पन्द्रह वर्ष है ,उसका अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी बेटी अपनी नानी के घर गयी थी लेकिन वापस लौट कर नही आई तब महिला ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन बेटी का पता नहीं चल पाया।बाद में उन्हें किसी ने जानकारी दी
कि उनकी नाबालिग बेटी को भावलखेड़ा गांव का करन बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।वह उनके गांव में ही कुछ लोगों के घर आता था उन्ही लोगों के साथ मिलकर करन उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया। महिला ने थाने में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाल फतेहगंज पूर्वी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर लडक़ी के अपहरण करने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है लड़क़ी की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्द ही बुरा मत कर परिजनों के सुपुर्द की जाएगी।