रामगंगा नदी में आज फिर से बहते हुए मिले गौवंश पशुओं के अवशेष।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामगंगा नदी में आज फिर से बहते हुए मिले गौवंश पशुओं के अवशेष।।

Wednesday, January 28, 2026 | January 28, 2026 Last Updated 2026-01-28T14:24:33Z
    Share
रामगंगा नदी में आज फिर से बहते हुए मिले गौवंश पशुओं के अवशेष।।
फतेहगंज पूर्वी।
नगरिया कला ग्राम पंचायत के मझरा गांव खनी नवादा के पास रामगंगा नदी में गौवंश पशुओं के शव दस दिन पहले बहते हुए नदी में फंसे हुए देखे गए थे लेकिन बुधवार को सुबह फिर कुछ शव नदी में बहते हुए और  किनारे भी आ गए थे। जिन्हें जंगली कुत्तों ,चील, कौए नोंच रहे थे।जब खनी नवादा के ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन लोगों ने शवों को नदी में देखा 

जिसके बाद गांव के शिवशोरेंन गौड़ ने वीडियो बनाकर गौरक्षक संघ के कार्यकर्ताओं को भेज दिए।गौरक्षक सत्यम गौड़ और विनोद राठौर द्वारा रामगंगा नदी में बह रहे गौवंश पशुओं के वीडियो शोषल मीडिया पर ग्रुपों, फेसबुक और ट्वीटर पर ट्वीट कर वायरल कर दिए।

मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचते ही सीओ फरीदपुर संदीप सिंह और थाना प्रभारी संतोष कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और गौवंश पशुओं के शवों को नदी से निकलवाकर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर पोस्टमार्टम करवाकर जेसीबी मशीन द्वारा गड्डे खुदवाकर दफन करवा दिया।


गांव वालों का कहना है कि नगरिया कला घाट पर हर गंगा स्नान पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। लेकिन गौवंश पशुओं के नदी में पड़े रहने से नदी का पानी गन्दा हो रहा है।
कुछ लोगों का कहना था कि हो सकता है कि किसी गौशाला में पशुओं के मरने के बाद रामगंगा नदी में उनके शवों को फेंक दिया गया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रामगंगा नदी में मिले पशुओं के अवशेषों को पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर दफन करवाया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close