दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, एक चालक की मौत दूसरा गंभीर रूप घायल
बगरैन :- वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर बगरैन मार्ग पर शुक्रवार की सुबह कोहरा होने की बजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव सरौरी के समीप हनुमान मंदिर के पास बगरैन पुलिस चौकी से एक किलोमीटर की दूरी पर दो
पिक अप वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में दूध लेकर जा रहे पिक अप चालक की मौत हो गई जबकि मुर्गा लदी दूसरी पिक अप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिक अप बगरैन से मुर्गा लादकर सैदपुर की दिशा में जा रही थी, वहीं दूसरी पिक अप सैदपुर की तरफ से दूध लेकर बगरैन की ओर आ रही थी। जैसे ही दोनों वाहन सरौरी गांव के पास स्थित हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे, अनियंत्रित होकर दोनों के बीच आमने-सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी
कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चीख पुकार मच गई। इस हादसे में दूध वाली पिक अप के चालक विनोद पुत्र पप्पू उर्फ बलवीर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कुर्बी थाना वजीरगंज को गंभीर हालत में सीएससी बिसौली भेजा गया जहां मृतक विनोद के लिए
मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला। वहीं दूसरी पिक अप मुर्गा वाहन के चालक अकबर पुत्र मस्सू निवासी बगरैन थाना वजीरगंज को गंभीर रूप घायल को सूचना पाकर मौके पर पहुंची बगरैन पुलिस चौकी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने घायल अकबर को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया,
जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने मृतक विनोद के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।