रामपुर। आज दिनांक 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के शिष्ट मंडल के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने अपने परम आदरणीय एवं सफाई कर्मचारियों के मसीहा श्रीमान जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय को नव वर्ष 2026 शुभ अवसर पर एक फूलों का
गुलदस्ता एवं 2026 की डायरी संगठन की एवं मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज कर्मचारी संयुक्त परिषद संघ के जिला अध्यक्ष श्रीमान पंडित रामबाबू शर्मा एवं उनके संगठन के
पदाधिकारी गण तथा उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज्य सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष इंदल सिंह के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी गण राकेश गंगवार, महेंद्र पाल लोधी, प्यारे सिंह लोधी, संजीव कुमार, अमर सिंह, दिनेश पाल सिंह, श्री चंचल सिंह, राधेलाल, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।