नववर्ष पर मनौना धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब,सात लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नववर्ष पर मनौना धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब,सात लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन।

Thursday, January 1, 2026 | January 01, 2026 Last Updated 2026-01-01T14:46:49Z
    Share
नववर्ष पर मनौना धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब,सात लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन।
पांच किलोमीटर तक लगा रहा जाम,पीएसी व स्थानीय पुलिस ने सेवादारों के साथ संभाली व्यवस्था 
आंवला:-श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम पर नववर्ष के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर बाबा श्री श्याम जी के दर्शन किए।31 दिसम्बर दोपहर से ही भक्तों की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं,एक जनवरी को यह आंकड़ा लाखों में पहुंच गया। मनौना धाम पर आए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के कारण विसौली आंवला मार्ग व आंवला नगर में जाम स्थिति उत्पन्न हो गई। लगभग पांच किलोमीटर तक भीषण जाम लगा रहा।
इस दौरान हजारों श्रद्धालु जाम में फंसे रहे,वाहन रेंगते हुए नजर आए।
आपको अवगत करा दें कि विश्व विख्यात श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हो रही है।

नववर्ष के अवसर पर बाबा श्याम के दीवाने व मनौना धाम व परम पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी के दीवाने सैंकड़ों की संख्या में डीजे लेकर मनौना धाम पहुंचे,बारह बजते ही नया साल 2026 का आगाज होते ही मनौना धाम पटाखों की आवाज व बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। रात्रि बारह बजे के बाद पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी ने भक्तों के द्वारा लाए गए सैकड़ों की संख्या में केक काटकर जन्मदिन मनाया। नववर्ष के अवसर पर परम पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी ने सामूहिक रूप से सभी लोगों को आशीर्वाद दिया।रात्रि से ही बाबा श्याम जी दर्शन शुरू हो गए थे,जोकि देर रात्रि तक चलते रहे।

सुरक्षा की दृष्टि व व्यवस्था हेतु आंवला कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह,उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह सहित तीन थानों का पुलिस फोर्स व दो प्लाटून पीएसी तैनात रही।
इस दौरान महेन्द्र सिंह, सतीश सिंह,आर्येंद्र सिंह चौहान, अभयेन्द्र सिंह चौहान, श्यामेन्द्र सिंह चौहान,मानवेन्द्र सिंह चौहान,अमित सिंह, संजीव कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह नवीन सिंघल, अखिलेश सक्सेना,राजेन्द्र गुप्ता,गौरव पाठक,संजय राजपूत,अखिलेश चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में सेवादार मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close