अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया शिलान्यास!

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया शिलान्यास!

Friday, January 2, 2026 | January 02, 2026 Last Updated 2026-01-02T12:09:53Z
    Share
अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया शिलान्यास!
बिसौली: बिसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम हत्सा में अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का शिलान्यास बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने शुक्रवार को किया। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने अन्नपूर्णा मॉडल शॉप दुकान की नींव रखी! 

अन्नपूर्णा मॉडल शॉप में उचित दर राशन की दुकान एवं जन सुविधा केंद्र होगा, जिसे अन्नपूर्णा स्टोर का नाम दिया गया गया है

। इसके अलावा एक ही जगह पर कई अन्य सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। विकास खंड अधिकारी राकेश कुमार निराला ने बताया कि इसके तहत राशन की उचित दर की दुकान को

 अन्नपूर्णा स्टोर में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने इन दुकानों को ऐसी जगह बनाने का आदेश दिया

 है, जहां आम लोगों की पहुंच आसान हो। इन दुकानों पर राशन के अलावा और भी तमाम सामग्री मिल सकेगी। साथ ही डोर टू डोर डिलीवरी की व्यवस्था भी की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close