नगर बगरैन में निकली भव्य शोभा यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नगर बगरैन में निकली भव्य शोभा यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

Thursday, January 22, 2026 | January 22, 2026 Last Updated 2026-01-22T16:07:44Z
    Share
नगर बगरैन में निकली भव्य शोभा यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में आज ठा अनिल सिंह राठौड़ विभाग अध्यक्ष बृज प्रांत की अध्यक्षता में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में हुए प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर की स्मृति में आयोजित की गई।


शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे नगर मार्ग में “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा अनुशासन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के प्रचार का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस शोभा यात्रा का उद्देश्य प्राण प्रतिष्ठा जैसे ऐतिहासिक एवं पावन अवसर को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभाव को सशक्त करना है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।यात्रा में 

मोहित सिंह तहसील अध्यक्ष AHP
अनुज चौहान तहसील उपाध्यक्ष AHP
प्यूस सोनी तहसील अध्यक्ष RBD
मनोज सिंह व्लाक अध्यक्ष RBD
अखिलेश कश्यप, कृष्णा मोर्या, अजय कौली ,अनिल शाक्य, राहुल पाल, ललित शर्मा, नितेश चौहान ,नवनीत माहेश्वरी, गौरव, अजय मौर्य, अनिल हिन्दू, लालतराम कोली, लक्षमन कोली, विशाल शर्मा, अर्जुन कोली, गुड्डू मौर्या, बसंत मोर्या, किशन कोली, लोकेन्दर कोली, विशाल जोशी आदि कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। 
कार्यक्रम के अंत में बगरैन के कार्यकर्ताओं ने आस पास से आए सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close