उप संपादक फणीन्द्रनाथ गुप्ता का निधन,एक लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, उत्तराखंड के रूद्रपुर आवास पर उन्होंने ली अंतिम सांस,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उप संपादक फणीन्द्रनाथ गुप्ता का निधन,एक लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, उत्तराखंड के रूद्रपुर आवास पर उन्होंने ली अंतिम सांस,

Friday, January 2, 2026 | January 02, 2026 Last Updated 2026-01-02T12:06:56Z
    Share
उप संपादक फणीन्द्रनाथ गुप्ता का निधन,
एक लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, 
उत्तराखंड के रूद्रपुर आवास पर उन्होंने ली अंतिम सांस,
सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला बजरिया के रहने वाले प्रवक्ता रामावतार गुप्ता के पुत्र फणींद्रनाथ गुप्ता ने नगर सहसवान से अमर उजाला समाचार पत्र के लिए पत्रकारिता प्रारंभ की थी। 

अपनी लेखनी के धनी फणीन्द्रनाथ गुप्ता ने अमर उजाला समाचार पत्र के लिए अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रहे वरिष्ठ पत्रकार मुन्नालाल शर्मा के सानिध्य में लेखन कार्य प्रारंभ किया लेखनी को तेजधार देते हुए फणीन्द्रनाथ गुप्ता ने अमर उजाला बदायूं कार्यालय में भी एक लंबे समय तक लेखन का कार्य किया तत्पश्चात वह बरेली अमर उजाला कार्यालय चले गए

 जहां उन्हें उप संपादक पद पर नियुक्ति प्रदान की गई तत्पश्चात वह उत्तराखंड में अमर उजाला समाचार पत्र की यूनिट प्रारंभ होने पर उत्तराखंड चले गए जहां उन्होंने जनपद रुद्रपुर अमर उजाला कार्यालय में ब्यूरो चीफ पद पर रहते हुए एक लंबे समय तक कार्य किया तथा वहीं रुद्रपुर में अपना

 निवास बना लिया। तथा परिवार सहित वह रुद्रपुर में ही रहने लगे उन्होंने अस्वस्थ होने के कारण अमर उजाला समाचार पत्र छोड़ दिया तथा अपने दम पर एक दैनिक समाचार पत्र के लिए कार्य किया परंतु अस्वस्थ रहने के कारण समाचार पत्र ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। 

वरिष्ठ पत्रकार फणीन्द्रनाथ गुप्ता का एक लंबे समय से बीमारी के चलते 1 जनवरी अपराह्न 12:30 के लगभग उत्तराखंड के रुद्रपुर न्यूज़ आवास पर निधन हो गया ब लगभग 55 वर्ष के थे।
श्री फणींद्रनाथ गुप्ता के निधन की जानकारी जैसे ही पत्रकारों को मिली शोक की लहर दौड़ गई। श्री गुप्ता के निधन पर नगर सहसवान के पत्रकारों ने आज एक शोक सभा का आयोजन

 नीरज सक्सेना के आवास पर किया पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान से मृतक आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोक संतृप्त परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा में पत्रकार सत्य प्रकाश सैनी, अतर सिंह, नीरज सक्सेना, महेंद्र सक्सेना, मुकीम अंसारी, मोहित यादव, अबीर सक्सेना, तबरेज खान एसपी सिंह , अभय महेश्वरी, सौरभ गुप्ता, रवि शाक्य, मुशाहिद हुसैन, शान मोहम्मद, योगेंद्र उपाध्याय सहित अनेक पत्रकार उपस्थित।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close