दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की याद में भाजपा के द्वारा शोक सभा का किया गया आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की याद में भाजपा के द्वारा शोक सभा का किया गया आयोजन

Sunday, January 4, 2026 | January 04, 2026 Last Updated 2026-01-04T12:54:56Z
    Share
दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की याद में भाजपा के द्वारा शोक सभा का किया गया आयोजन
फतेहगंज पूर्वी/
नगर के शिशु मंदिर में आज रविवार को फरीदपुर क्षेत्र के दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की याद में एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें भाजपा के नगर कार्यकारिणी के समस्त नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित

 रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश चंद्र शर्मा ने दिवंगत विधायक की याद में की गयी शोक सभा में विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल से से जुड़े कई यादगार प्रसंग सुना कर लोगों को भावुक कर दिया। प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश शर्मा भैया जी ने बताया 

कि दिवंगत विधायक की कार्यशैली बिल्कुल अलग थी वह पार्टी एवं कार्यकर्ताओं के लिए हर समय तैयार रहते थे ।उनकी याद में आए हुए भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता गण एवं नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। उसके बाद आए हुए सभी लोगों ने दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की । शोक सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक ,व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल ,सभासद संजीव गुप्ता ,सभासद राजू अग्रवाल, सभासद अमित अग्रवाल, 

हरिओम अग्रवाल,भाजपा उपाध्यक्ष महेश राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रमोद राठौडर,विधा मंदिर के आचार्य विनोद मिश्रा, शिवनंदन शंखधार, रामाधार गुप्ता, संजीव गुप्ता , राजीव गुप्ता,संजीव शर्मा एडवोकेट, सुखदेव पाठक, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल -सप्पू भैया हंसदेव शर्मा, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सोमदेव पाल , डॉक्टर यशपाल सिंह रामू उपेंद्र कठेरिया,

अमित अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की वही फरीदपुर क्षेत्र में प्रोफेसर डॉ श्याम बिहारी लाल के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद किया गया।इस शोकसभा में विद्या मंदिर व शिशु मंदिर के समस्त आचार्य गण एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close