आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बहजोई के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन I
आगरा में उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्भल जनपद के बहजोई की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बहजोई की डॉली ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में तथा चंचल ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं सूरज ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
तीनों खिलाड़ी बहजोई स्थित SBM जूडो अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अकादमी के कोच एकांश गुप्ता ने बताया कि इन तीन पदकों के साथ बहजोई के खिलाड़ियों ने महिला वर्ग में मुरादाबाद मंडल को चैंपियंस ट्रॉफी भी दिलाई।*
इस उपलब्धि पर जूडो संघ के अध्यक्ष संजय गिरी ने सभी खिलाड़ियों के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।