131 हज यात्रियों का हुआ आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

131 हज यात्रियों का हुआ आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण

Thursday, February 12, 2026 | February 12, 2026 Last Updated 2026-02-12T14:21:34Z
    Share
131 हज यात्रियों का हुआ आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण    
बदायूँ : 12 फरवरी। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी दी है कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा द्वारा दिये गये निर्देशानुसार हज-2026 के तीर्थयात्रियों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुहम्मद तहसीन, डॉ0 क़मर इक़बाल तथा नर्सिंग स्टाफ़ फ़रहा ख़ान,

 सदफ़ एवं गौरव यादव के द्वारा ज़िला महिला चिकित्सालय बदायूॅं स्थित अचल केन्द्र में 11 व 12 फ़रवरी 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक किया गया। जिसमें समस्त 131 हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण

 किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण में राज्यानुदानित मदरसा आलिया क़ादरिया मौलवी टोला बदायॅूं के प्रधानाचार्य मुहम्मद तनवीर ख़ॉं,राज्यानुदानित मदरसा शमसुल उलूम

 घण्टाघर बदायॅूं के सहायक अध्यापक अफ़्फ़ान हक़ क़ादरी,स्टेट हज इन्स्पेक्टर मुहम्मद अली तथा हज ट्रेनर मुहम्मद मुकतदिर ख़ान का सहयोग रहा।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close