-----कार्यक्रम सूचना----
होली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ के लोक भवन में आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को सायं 4:00 बजे से किया जाएगा।
जनपद में डायट स्थित ऑडिटोरियम में माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के लोक भवन में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व लाभार्थी मौजूद रहेंगे।