22 फरवरी को होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

22 फरवरी को होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

Saturday, February 21, 2026 | February 21, 2026 Last Updated 2026-02-21T12:46:48Z
    Share
22 फरवरी को होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

बदायूँ : 21 फरवरी। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुक्रम में 22 फरवरी 2026 को समय 

प्रातः 10ः00 बजे से मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जनपद बदायूँ में स्थित डाइट आडोटोरियम में किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीकृत सुपात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा 


व सभी विभागों के शिविर में नए पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा तथा विभिन्न लाभार्थीपरक व जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी भी प्रदान कराई जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से शिविर का लाभ लेने की अपील भी की।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close