प्रेसनोट, दिनांक- 21.02.2026
> *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ तथा तहसीलदार बिसौली द्वारा संयुक्त रुप से बिसौली तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।
शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनाँक 21.02.2026 को तहसील बिसौली पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ श्री हृदेश कठेरिया तथा तहसीलदार श्री विजय कुमार शुक्ला द्वारा संयुक्त रुप से बिसौली तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । तहसील बिसौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए ।