सहसवान के खंड विकास कार्यालय पर तैनात एडीओ पंचायत नरेश यादव की बुधवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे अचानक से तबीयत खराब हो गई, तत्काल मौजूद कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत को सहसवान के रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल
में भर्ती कराया गया हालत में सुधार नहीं होने की वजह से पहुंचे परिजन एडीओ पंचायत नरेश यादव को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं लेकर गये
जहाँ हृदय गति रुकने की वजह से उनकी मौत हो गई है। एडीओ पंचायत के परिजनों में मौत की जानकारी मिलते ही कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 5 महीने बाद रिटायरमेंट होना था।