जनपद पीलीभीत/क्षेत्र बीसलपुर आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा आदेश के अनुपालन में एंटी करप्शन टीम बरेली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में आज दोपहर लगभग 3:10 पर ईदगाह
चौराहा बीसलपुर से राजस्व विभाग के निरीक्षक हरज्ञान सिंह पुत्र स्वर्गीय मेवाराम उम्र 47 वर्ष निवासी अम्लोनीपुर थाना बात जनपद बरेली वर्तमान पता मोहल्ला महेंद्र नगर थाना बारादरी जनपद बरेली वर्तमान तैनाती तहसील बीसलपुर को ₹10000 की नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायतकर्ता रिंकू गंगवार पुत्र स्वर्गीय देवनंदन प्रसाद निवासी मोहल्ला हबीबुल्लाह खान सोमाली थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत की जमीन की करने और आज्ञा देने के नाम पर उक्त ₹10000 की मांग की थी। वाराणसी के द्वारा इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली कार्यालय में की गई। टीम के द्वारा शिकायत को तुरंत संज्ञान में लेते हुए
एंटी करप्शन टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के द्वारा आरोपी लेखपाल हरिज्ञान सिंह को आज तहसील बीसलपुर जनपद पीलीभीत से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद टीम के द्वारा अभियुक्त को थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत लाकर उसके खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।