बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के कादरनगर उर्फ कादरचौक में हुए चर्चित हरिओम हत्याकांड में जरीफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रिंकू पुत्र रामेश्वर (23 वर्ष) एवं कमलेश पुत्र रामेश्वर (32 वर्ष)
, निवासी ग्राम कादरनगर उर्फ कादरचौक, थाना जरीफनगर को मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर बदायूं-दिल्ली हाईवे पर मदारपुर के पास से गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी थाना जरीफनगर पर दर्ज मु0अ0सं0 206/2026 में हरिओम की हत्या के मामले में नामजद और वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
जरीफनगर पुलिस की इस कार्रवाई को हत्याकांड के खुलासे की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।