मिलक में जल्द बने रोडवेज बस अड्डा = अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिलक में जल्द बने रोडवेज बस अड्डा = अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

Wednesday, July 29, 2026 | July 29, 2026 Last Updated 2026-07-30T03:30:42Z
    Share
मिलक में जल्द बने रोडवेज बस अड्डा = अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञाप

मिलक। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उपजिलाधिकारी मिलक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन नायब तहसीलदार हरीश चन्द्र जोशी को दिया गया। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि मिलक दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर है। यहां से हजारों लोग रामपुर,

 मुरादाबाद, दिल्ली, बरेली, लखनऊ, हल्द्वानी, नैनीताल आदि की यात्रा करते हैं। रोडवेज बसों की कमी से लोग निजी वाहन इस्तेमाल करते हैं। सड़क पर बस पकड़ने से जाम और दुर्घटना का खतरा रहता है। तीनबत्ती चौराहे की उद्यान विभाग की भूमि गाटा 392 पर रोडवेज बस अड्डा बनाया जाए।

 मिलक से शाहबाद, बिलारी, सम्भल, मथुरा, हरिद्वार, अयोध्या, नैनीताल, काशीपुर आदि के लिए बस संचालन शुरू हो। शंखधार ने कहा कि मांगें न मानी गईं तो 15 सितंबर 2026 को सरदार पटेल पार्क में सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मशंकर पाण्डेय, पुष्पेन्द्र गंगवार, धीरज शर्मा, चन्द्र प्रकाश गंगवार, राजाराम मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close