खरीदने गई महिला पर हुआ हमला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खरीदने गई महिला पर हुआ हमला

Friday, July 24, 2026 | July 24, 2026 Last Updated 2026-07-24T13:43:22Z
    Share
सब्जी खरीदने गई महिला पर हुआ हमला

चार आरोपियों पर हुआ केस दर्ज*

फतेहगंज पूर्वी । थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के पड़ेरा गांव में सब्जी खरीदने गई महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता गायत्री पत्नी टीकाराम के अनुसार 20 जुलाई की शाम वह गांव के बाजार में सब्जी लेने गई थी। आरोप है कि रामबहादुर ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

 विरोध करने पर रामबहादुर, राजा, राजू और मिलन ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटा गया, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। मारपीट के दौरान महिला के सोने के कुंडल 

और चेन भी गिर गई। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close