मुजरिया। रास्ते के खड़ंजे पर छिड़ा संग्राम, दबंगों ने घर में घुसकर महिला को दी गंदी गालियां और लहराया हसिया!

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुजरिया। रास्ते के खड़ंजे पर छिड़ा संग्राम, दबंगों ने घर में घुसकर महिला को दी गंदी गालियां और लहराया हसिया!

Monday, July 20, 2026 | July 20, 2026 Last Updated 2026-07-20T17:25:53Z
    Share
मुजरिया। रास्ते के खड़ंजे पर छिड़ा संग्राम, दबंगों ने घर में घुसकर महिला को दी गंदी गालियां और लहराया हसिया!

बदायूँ मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पातर चोहा में रास्ते पर पड़े खड़ंजे को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों का दुस्साहस सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि दबंगों ने हदें पार करते हुए एक विकलांग भाई और बेसहारा बहन के घर में घुसकर तांडव मचाया, 

मां-बहन की गंदी गालियां दीं और हाथ में हसिया लेकर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो पीड़िता के मोबाइल में कैद होने की चर्चा पूरे इलाके में आग की तरह फैल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पातर चोहा निवासी सुरती पुत्री ब्रजपाल पत्नी विशेष ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है 

कि 19 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 बजे गांव से लुधपुरा जाने वाले रास्ते पर खड़ंजे का काम चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही अजयपाल पुत्र हजारी और उसका बेटा निदोष कुमार (जिनका रास्ते से कोई लेना-देना नहीं था) अपनी दबंगई के नशे में चूर होकर अचानक सूर्ती के घर में घुस आए। 

आरोप है कि जब पीड़िता ने विरोध किया तो दबंगों ने खड़ंजे की ईंटें उखाड़ फेंकनी शुरू कर दीं और घर पर हमला बोल दिया। हद तो तब हो गई जब एक दबंग हाथ में हसिया लेकर "तेरा सिर उतार देंगे" चिल्लाते हुए ऊपर की तरफ दौड़ा। गनीमत यह रही कि शोरगुल सुनकर पीड़िता के विकलांग भाई ओमेन्द्र और पिता मौके पर आ गए,

 जिन्होंने बमुश्किल उसकी जान बचाई। जाते-जाते दबंगों ने परिवार को भविष्य में भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद जब वह मुजरिया थाने शिकायत लेकर पहुंची, तो पुलिस ने दबंग लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 

अब इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जो पीड़िता के मोबाइल में सुरक्षित बताया जा रहा है। इलाके में चर्चा का विषय यह है कि क्या पुलिस अब वीडियो सबूत मिलने के बाद इन दबंगों पर शिकंजा कसेगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close