पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय की पुण्यतिथि पर दिव्यांग आश्रम में कराया भोजन, वस्त्र किए भेंट।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय की पुण्यतिथि पर दिव्यांग आश्रम में कराया भोजन, वस्त्र किए भेंट।

Sunday, July 19, 2026 | July 19, 2026 Last Updated 2026-07-19T15:22:56Z
    Share
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय की पुण्यतिथि पर दिव्यांग आश्रम में कराया भोजन, वस्त्र किए भेंट।

 परिजनों ने दिव्यांग, निराश्रित एवं मानसिक रूप से विशेष बच्चों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि 

वजीरगंज (बदायूं)। नगर पंचायत वजीरगंज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर वजीरगंज स्थित विकलांग (दिव्यांग) आश्रम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं पुत्र ने दिव्यांग, निराश्रित तथा मानसिक रूप से विशेष बच्चों को भोजन कराया और

 वस्त्र वितरित कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव ने वार्ष्णेय परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए

 कहा कि ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं तथा जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर विनोद कुमार भारती, आकाश कुमार शाक्य, चंचल यादव, आशु, आश्रम प्रभारी सुनीरा सिंह गौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close