*मिलक/रामपुर।* तहसील के ग्राम भैसोड़ी शरीफ उर्फ मुर्शिदनगर स्थित दरगाह हज़रत सूफी लियाकत हुसैन शाह उर्फ मुन्ने मियां का 19 वां सालाना उर्स आज संदल शरीफ और गुस्ल शरीफ के साथ संपन्न हो गया।
आज सुबह 11 बजे खानकाहे हसनी, अज़ीज़ी, लियाकती के सज्जादानशीन हज़रत सूफी जावेद हुसैन शाह की अगुवाई में संदल शरीफ का जुलूस निकाला गया। जुलूस गांव की गलियों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा। इसके बाद दरगाह पर गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की गई।
गुस्ल के बाद महफ़िल-ए-समा का आयोजन हुआ और मुल्क में अमन-चैन की दुआ के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन हुआ।
उर्स के आखिरी दिन भी देश-विदेश से आए हज़ारों जायरीनों ने शिरकत की।आज से जायरीनो की वापसी का सिलसिला शरू हो गया सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।