*मिलक/रामपुर।* सूफी लियाकत हुसैन शाह उर्फ मुन्ने मियां के 19वें सालाना उर्स के मौके पर आज बाद नमाज़-ए-असर सरकारी चादरपोशी का जुलूस बड़ी श्रद्धा के साथ निकाला गया।
खानकाहे हसनी, अज़ीज़ी, लियाकती के सज्जादानशीन हज़रत सूफी जावेद हुसैन शाह के आस्ताने से शुरू हुए इस जुलूस में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। फूलों से सजी चादर को लेकर जुलूस गांव की गलियों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा, जहां उलमा ने चादरपोशी की।
चादरपोशी के बाद सलातो सलाम पढ़ा गया और मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गई। इस दौरान देश-विदेश से आए जायरीनों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। बाद नमाज़-ए-ईशा महफ़िले मिलाद शरीफ, हल्का-ए-ज़िक्र, शब्बेदारी, महफिले शमा हुआ जिसमे उलेमाओ ने नातिया कलाम पेश किए
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। पुलिस ने जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।
उर्स मे 18 जुलाई को सुबह दस बजे कुल शरीफ होगा उसके बाद महफ़िले रंगो समा होगा और बाद नमाज़-असर जश्न-ए-चरागा होगा जिसमे बहुत दूर दूर से अकीदत मंद आएंगे उर्स का सिलसिला 19 जुलाई तक चलेगा।