उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने बकायेदार की भूमि कुर्क की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने बकायेदार की भूमि कुर्क की

Thursday, July 23, 2026 | July 23, 2026 Last Updated 2026-07-23T11:58:45Z
    Share
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने बकायेदार की भूमि कुर्क की

नाधा । उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा से लिए गए ऋण का समय पर भुगतान न करने पर राजस्व विभाग की टीम ने बकायेदार की भूमि कुर्क कर दी। बैंक एवं तहसील प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से अन्य बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।

शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित बकायेदार को कई बार नोटिस जारी किए गए तथा ऋण वसूली के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए गए, लेकिन इसके बावजूद उसने ऋण का भुगतान नहीं किया। विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गई।

इसी क्रम में बैंक एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शाखा नाधा के अंतर्गत ग्राम रफतपुर मौरू जनूबी में श्री चंद्रपाल पुत्र नत्थू की भूमि पर कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बैंक अधिकारियों एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बकायेदार की संपत्ति का चिन्हांकन किया तथा नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई करते हुए खेत में लाल झंडी एवं कुर्की का बोर्ड लगाकर संपत्ति को अधिसूचित किया।

इस दौरान तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार आनंद भूषण सिंह , संग्रह अमीन बिजेंद्र पाल, रवि कुमार लेखपाल धनपाल, बैंक की ओर से उप क्षेत्रीय प्रबंधक हिमांशु शर्मा, शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार शर्मा, वसूली अधिकारी राजू कुमार तथा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बकाया ऋणों की वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। उन्होंने ऋणधारकों से समय पर ऋण का भुगतान करने की अपील करते हुए कहा कि समय पर भुगतान करने से ऐसी वैधानिक कार्रवाई से बचा जा सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close