विद्युत पोल पर करंट आने से गाय की दर्दनाक मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विद्युत पोल पर करंट आने से गाय की दर्दनाक मौत

Tuesday, August 4, 2026 | August 04, 2026 Last Updated 2026-08-04T22:41:49Z
    Share
विद्युत पोल पर करंट आने से गाय की दर्दनाक मौत

संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान बदायूं नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर जामा मस्जिद के पीछे नई बस्ती में विद्युत पोल पर करंट आने से गाय की दर्दनाक मौत हो गई जिस मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई मोहल्ले वासियों ने बताया कि बिजली के झूलते हुए तारों से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है 

एक तरफ सड़क में गहरे गहरे गड्ढे दूसरी तरफ गली में भरा पानी मैं लोहे के पोल की वजह से पानी में करंट आने से गाय की मौत हो गई प्यार बानो पत्नी ताहिर ने बताया कि उसकी फालतू गाय चरने के लिए गई थी इसी दौरान गली में जगह-जगह बरसात के जल भराव से पास में ही लगे विद्युत पोल की चपेट आने से गाय की दर्दनाक मौत हो गई

 विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से आए दिन बरसात के मौसम में करंट की चपेट में आने से दुर्घटनाएं होती रही है  
8 दिन पूर्व नगर के मोहल्ला कटरा में अंडर ग्राउंड बॉक्स में करंट आने से एक बैल की मौत हो चुकी है फिर भी विभाग के कान पर जूं नहीं रिंगी लाइनमैन की अनदेखी के चलते आए

 दिन अंडरग्राउंड विद्युत लाइन और अधिकांश खुले बॉक्सो से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है इस और विद्युत विभाग का कोई भी ध्यान नहीं विद्युत विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है क्या ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close