इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम पर निकले ताज़ियों के जुलूस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम पर निकले ताज़ियों के जुलूस

Tuesday, August 4, 2026 | August 04, 2026 Last Updated 2026-08-05T02:44:57Z
    Share
इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम पर निकले ताज़ियों के जुलूस 
*मिलक/रामपुर।* इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में आज चेहल्लुम पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से ताजियों के जुलूस निकाले गए। 

नगर के नसीराबाद, रौरा खुर्द, रौरा कलां, सराय एवं ग्रामीण क्षेत्र के नया गांब, ज़ालिफ़ नगला, इस्लाम नगर, क्योंरार, धनेली पूर्वी, निस्वी, भैसोडी, बेहटा, सिर्रा, धर्मपुरा, नवदिया, आदि से दोपहर दो बजे अलग अलग शुरू हुए ताजियों के जुलूस नगर में मैन रोड पर स्थित दरगाह हजरत नन्हें शाह

 बाबा पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ते हुए नवादिया चौराहे तक जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान 'लब्बैक या हुसैन' की सदाओं से पूरा माहौल गूंज उठा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में सबीले लगाकर शरबत और लंगर तकसीम किए

 इस अवसर पर हाजी मुस्तकीम, हाजी सईदुल रहमान, सलीम जावेद, पूर्व सभासद इकरार हुसैन, असगर अली मंसूरी, बहादुर अंसारी, मोहम्मद असलम, शाकिर कुरैशी

, जुल्फिकार अल्वी, आरिफ अल्वी,हनीफ पेंटर 
सुरक्षा की दृष्टि से उप जिलाधिकारी संतवीर सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीतम पाल सिंह,कोतवाल मनीराम सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close