फतेहगंज पूर्वी में तमंचे सहित दो गिरफ्तार एक मोटरसाइकिल भी सीज।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी में तमंचे सहित दो गिरफ्तार एक मोटरसाइकिल भी सीज।

Sunday, February 15, 2026 | February 15, 2026 Last Updated 2026-02-15T16:19:18Z
    Share
फतेहगंज पूर्वी में तमंचे सहित दो गिरफ्तार एक मोटरसाइकिल भी सीज।

संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट। 

फतेहगंज पूर्वी।
थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के चलते शनिवार रात में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के पास दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस द्वारा बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में एक व्यक्ति प्रमोद निवासी गांव इटौरिया फतेहगंज पूर्वी 

और सहीम गाजी निवासी अलिशाबाद थाना टन्डियावा जिला हरदोई बताया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान नगरिया कला गांव से कादरगंज गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल से आ रहे 

तीन व्यक्तियों की तलाशी ली तो दो लोगों के पास तमंचे और कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने मोटरसाइकिल को सीज कर दोनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि दो व्यक्तियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close