विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने हेतु की गई बैठक
फतेहगंज पूर्वी/नगर की नई कॉलोनी में अवधेश शर्मा के यहां देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश भैया जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज को जागृत होना पड़ेगा और संगठित होना पड़ेगा नहीं तो आने वाला समय हमें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि 8 तारीख को भूमि पूजन एवं 11 तारीख को बाइक रैली 12 तारीख दिन गुरुवार को रामलीला मैदान में समस्त हिंदू समाज एकत्रित होकर विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हम समाज के हर हिंदू को जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमें जातियों में नहीं बंटना है सर्व हिंदू समाज एक जुट होकर भारत माता के वैभव को पुन स्थापित करेगा । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुरेश शर्मा भैया जी ,ज्ञान प्रकाश ,आचार्य सुखदेव पाठक, मुरारी लाल शर्मा, अवधेश शर्मा संजीव गुप्ता ,राधेश्याम गुप्ता, राम गोपाल यादव ,राजीव गुप्ता, प्रशांत शर्मा चिक्की, अजीत सिंह, पंकज मिश्रा, नरेश पाल सिंह ,समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य सुरेश भैया जी ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 12 तारीख को होने वाले हिंदू सम्मेलन में लोगों को लेकर आने का अनुरोध किया।