बिलपुर ग्राम प्रधान को श्रेष्ठ प्रधान से सम्मानित किया गया
अमर उजाला की ओर से आयोजित किया गया श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह
फतेहगंज पूर्वी/विकसित भारत जी राम योजना में ग्राम पंचायत प्रधानों को जो अधिकार दिए गए हैं उसके अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत प्रधान इंटरलॉकिंग सहित पक्का काम भी करा सकेंगें।
उक्त वक्तव्य उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने शुक्रवार को अर्बन हाट में आयोजित अमर उजाला एवं मूथट फाइनेंस की ओर से श्रेष्ठ सम्मान समारोह में स्थित के बतौर कहीं । आयोजित समारोह में बरेली मंडल के 170 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जिसमें टॉप 10 प्रधानों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्रेष्ठ प्रधान का सम्मान पाने के बाद सभी महिला एवं पुरुष प्रधानों ने मुख्य अतिथि के साथ ग्रुप में फोटो भी खिंचवाई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत प्रधानों के अधिकार और
अधिक बढ़ा दिए गए हैं जिसके अंतर्गत प्रधान बाढ़ की रोकथाम को लेकर पक्के तालाबों तक के कार्य कर सकेंगे अपने ग्राम पंचायत में नर्सरी को भी बना सकते हैं। अब नरेगा मजदूरों को प्रतिवर्ष में 100 दिन की बजाय 125 दिन रोजगार दे सकेंगे।
विशेष सम्मान मिलने वाले प्रधानों में आलमपुर जाफराबाद के सिरोही की प्रधान विनीता सिंह, बहेड़ी के गिरधरपुर की प्रधान अफीफा हुसैन, भटपुरा के आलिया की प्रधान कृष्ण गंगवार भीतरी चैनपुर के ग्राम भरतौल की प्रधान प्रवेश एवं भोजीपुरा के मुड़िया हाफिजगंज के प्रधान कमर सिद्दीकी व बात के सुनहरा मुरारपुर के प्रधान बुद्ध पाल को विशेष श्रेष्ठ प्रधान से
नवाजा गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बिलपुर फतेहगंज पूर्वी तहसील फरीदपुर की प्रधान बबिता मिश्रा को वन एवं पर्यावरण मंत्री व शाखा प्रबंधक हिमांशु अग्रवाल के द्वारा श्रेष्ठ प्रधान से सम्मानित किया गया। इसी तरह वन मंत्री के द्वारा क्षेत्र के सभी प्रधानों को भी अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान का प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया।
इसी क्रम में मूथूट फाइनेंस केस का प्रबंधन शिवम सक्सेना और हिमांशु अग्रवाल ने सभी क्षेत्र प्रधानों से कहा कि उनकी फाइनेंस कंपनी देश की नंबर एक कंपनी है उनकी फाइनेंस कंपनी के द्वारा गोल्ड लोन आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के साथ 15 से 20 मिनट में सस्ते ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है।
श्रेष्ठ प्रधान का सम्मान मिलने पर सभी प्रधानों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। वन मंत्री के द्वारा सभी प्रधानों से कहां गया कि ग्राम पंचायत में प्रत्येक खेत की मोड़ पर किसानों से पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। जो भी किसान अपने खेत पर
200 या उससे अधिक पौधे लगाएंगे उन्हें प्रत्येक 5 साल में कार्बन क्रेडिट से अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकेगी इसके लिए प्रत्येक किसान वन विभाग में पंजीकरण करायें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।