मनरेगा कानून हटाने के विरोध में लखनऊ में हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, गांधी समाधि पर हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मनरेगा कानून हटाने के विरोध में लखनऊ में हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, गांधी समाधि पर हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Thursday, February 19, 2026 | February 19, 2026 Last Updated 2026-02-19T11:57:28Z
    Share
मनरेगा कानून हटाने के विरोध में लखनऊ में हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, गांधी समाधि पर हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

रामपुर । भा.जा.पा. सरकार द्वारा मनरेगा कानून हटाए जाने के विरोध में तथा लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गांधी समाधि पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चरणों में बैठकर “रघुपति राघव राजा राम” भजन का सामूहिक गायन किया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि भा.जा.पा. को सद्बुद्धि प्रदान करें और वह संविधान के अनुरूप देश व प्रदेश का संचालन करे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानून को कमजोर करना गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि लखनऊ में शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज तानाशाही सोच को दर्शाता है। भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है, जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खान ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती रहेगी। संविधान की मर्यादा बनाए रखना हर सरकार का कर्तव्य है।

सत्याग्रह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर साहिर रजा खां नोमान मुमताज़ खां, मोहम्मद ज़की, राजेश कुमार, 

शहज़ाद एडवोकेट, दुर्गेश मौर्य, दामोदर,आरिफ़ अल्वी, यासिर शाह खान, फहीम पहलवान, रामकिशोर, जहाँगीर खां रामगोपाल सैनी, भूरा खान, सरज़ाज, पूरन शहवेज खान, शिशुपाल।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close