महिला से मारपीट चार नाम जद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। पुलिस आरोपियों की कर रही सर गर्मी से तलाश।
फतेहगंज पूर्वी।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
नगर की मोहल्ला मुगलान पूर्वी निवासी महिला जीनत पत्नी सानू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर के पीछे घरेलू काम कर रही थी की वहां पर दबंग सिंबू पुत्र हसनाज वेग आकर गाली गलौज करने लगा जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया वह जोर-जोर से विरोध करने
लगी इसी बीच अयान वेग पुत्र पिंकू हिबाब पुत्र फुरकान वेग सलमान उर्फ भैया पुत्र फुंदन वेग ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया वहीं महिला का पति जब बीच बचाव को आया तो दबंगों ने महिला की पति को भी धारदार हथियार मार कर घायल कर दिया महिला ने आरोप लगाया है
कि उसके पति के पेट में चाकू लगने से घाव हो गया है महिला ने कहा है कि यह लोग बहुत ही दबंग एवं अपराधी किस्म के हैं उसे अपनी जान माल का खतरा है
पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है पुलिस आरोपियों की सर गर्मी से तलाश कर रही है थाना प्रभारी ने बताया कि अभियोग पंजीकृत किया गया है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी