बहजोई महाविद्यालय, बहजोई के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने दी जानकारी ।
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में बी.ए./बी.कॉम. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर और एम.ए. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से
हो रहा है ।समस्त छात्र-छात्राएं नियमित रूप से अपनी कक्षाओं में उपस्थित होकर अपना पठन-पाठन करना सुनिश्चित करें । विश्वविद्यालय परीक्षाओं में सम्मिलित होने के
लिए सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75% अनिवार्य है । यदि 75% से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म अग्रसारित नहीं होते है, तो इसके लिए सम्बन्धित छात्र-छात्रा स्वयं उत्तरदायी होंगे ।