पति और ससुर पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पति और ससुर पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया

Friday, February 13, 2026 | February 13, 2026 Last Updated 2026-02-13T15:11:27Z
    Share
पति और ससुर पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव गौंटिया रधोली कला की महिला मंजू देवी ने अपने पति पर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला मंजू देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति गुरमीत और ससुर कुम्भकर्ण उसके साथ आये दिन शराब पीकर गाली गलौज और मारपीट करते हैं। 

दो फरवरी को उन लोगों ने महिला को मारपीट घर से निकाल दिया था तब वह सुकुटिया में अपने मायके में चली आयी थी ।

उसके बाद उसके पति और ससुर ने उसके पिता को रास्ते में घेरकर उनके साथ भी मारपीट की।महिला मंजू देवी ने पति और ससुर के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मंजू देवी की तहरीर पर उसके पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जांच की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close