बस्ती जिले की कप्तानगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बस्ती जिले की कप्तानगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार

Friday, February 27, 2026 | February 27, 2026 Last Updated 2026-02-28T02:43:24Z
    Share
बस्ती जिले की कप्तानगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान 19 वर्षीय शुकुल कुमार पुत्र नेबुलाल निवासी दोफड़ा, थाना दुबौलिया के रूप में हुई है। उसे 27 फरवरी 2026 को पंडुल घाट के पास से सुबह करीब 06:15 बजे हिरासत में लिया गया।

यह गिरफ्तारी थाना कप्तानगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0- 42/2026 से संबंधित है। अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2)(M) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री यशवीर सिंह के आदेश पर, जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत के निर्देश और क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने यह गिरफ्तारी की।

गिरफ्तारी के बाद, शुकुल कुमार को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


बस्ती का स्वाभिमान समाचार पत्र मंडल बस्ती अभिषेक मिश्रा पत्रकार
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close